October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विवाहिता और उसके परिजनों ने सास ससुर को पीटा

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। विवाहिता व उसके परिजनों ने पारिवारिक क्लेश के चलते सुबह सास ससुर की जमकर धुनाई की। मारपीट की घटना घटते ही मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। घायल वृद्ध दंपत्ति न्याय की गुहार लगाने कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू की। पता चला है कि मोहल्ला खालसा निवासी शरीफ़ अहमद के पुत्र जाहिद हुसैन की शादी को लगभग 10 वर्ष हो गए। उसके तीन बच्चे हैं। जाहिद की पत्नी कैंसर पीड़ित बताई गई। आरोप है कि पत्नी का इलाज न कराने के कारण घर में आए दिन कलह हुआ करता था इसी को लेकर विवाहिता को मायके वाले साथ ले गए। दोनों पक्षों के बीच तनाव के फ़लस्वरुप विवाहिता आज सुबह अपने मायके वालों के साथ ससुराल जा धमकी। वहां बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। इस दौरान विवाहिता ने मायके वालों के साथ मिलकर सास ससुर की जमकर पिटाई की। मारपीट की इस घटना में वृद्ध दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी ओर कोतवाली पहुंची विवाहिता ने आरोपों को निराधार बताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *