October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी। लाखों की स्मैक के साथ पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्रतार कर लिया। पकड़े गये तस्कर दरऊ किच्छा से स्मैक लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिबक वनभूलपुरा के एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, लक्की राजन और एसओजी की टीम लाईन नम्बर आठ बिलाली मस्जिद के पीछे गांधी नगर में गश्त पर थे। इस दोरान एक पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध युवकों के पास पहुंचे और पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर तीनों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से 12-7 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम गांधी नगर वार्ड नं 27 बनभूलपुरा निवासी रंजीत पुत्र राम अवतार, अमन कुमार पुत्र मनोज कुमार और ऋषभ कुमार पुत्र रंजीत कुमार बताया। पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्रतार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह लम्बे समय से स्मैक की तस्करी में लिप्त है। तीनों लोग दरऊ किच्छा नि वासी राघव से स्मैक लाकर यहां बेचते थे। पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़े गये तीनों आरोपियों के साथ ही स्मैक सप्लायर राघव के खिलाफ़ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद स्मैक की मीमत लाखों में आंकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *