October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजार में गैस पाईप लाईन में आग से मचा हड़कम्प

उत्तरांचल दर्पण संवाददता
रूद्रपुर। मुख्य मार्ग में नाला निर्माण के दौरान गैस पाईप लाईन फटने से आग भड़क गयी। जिससे बाजार में हड़कम्प मच गया। मुश्किल आग को काबू किया गया। जानकारी के मुताबिक मुख्य बाजार में इन दिनों नाले का निर्माण चल रहा है इसके लिए खुदाई की जा रही है। आज खुदाई के दौरान अचानक वहां से होकर गुजर रही गैस पाईप लाईन फट गयी और देखते ही देखते उसमें आग भड़क गयी। आग की लपटें तेजी से उपर उठने लगी तो बाजार में हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गयी। लोगों फायर बिग्रेड को सूचना दी। इस बीच लोग मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद जेसीबी की मदद से आग की लपटों पर लगातार मिट्टी डाली गयी तब जाकर आग बुझी। दमकल के मौके पर पहुंचने तक आग बुझाई जा चुकी थी। फायर बिग्रेड के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। लेकिन फायर बिग्र्रेड कर्मियों का कहना था कि बाजार में हर जगह जाम की स्थिति है जिसके चलते उन्हें घटना स्थल तक पहुंचने में देर हुई। इधर बताया जाता है कि बाजार में अभी तक रसोई गैस की आपूर्ति घरों तक करने के लिए पाईप लाईन नहीं बिछायी गयी है। जिस पाईप लाईन में आग लगी थी उसे बाजार में स्थित एक रेस्टोरेंट के लिए बिछाया गया था। नाला निर्माण के दौरान इस गैस पाईपलाईन में कट लग गया। जिस कारण आग लग गयी। संयोग से आग को समय पर काबू कर लिया गया अन्यथा बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *