October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा के क्वारंटीन सेंटर से फरार युवक को किया गिरफ्तार

खटीमा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। खटीमा के संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर राजकीय जनजाति छात्रवास से क्वारंटीन युवक सेंटर से फरार हो गया। इससे पुलिस् प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वहीं पुलिस ने फरार युवक पर आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की और उसे गिरफ्तार कर लिया। राजकीय जनजाति छात्रवास में बने संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर में युवक को क्वारंटीन किया गया था। यह युवक 29 जून को मुंबई से आया था। बीती रात युवक फरार हो गया। उसके फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्वॉरेंटाइन सेंटर के नोडल अधिकारी राजीव कुमार सोलंकी ने युवक के फरार होने की सूचना उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। खटीमा कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 सहित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005/ 51 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की । जिसके बाद देर रात पुलिस ने फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे आईटीआई छात्रवास क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *