October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग

गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग
अल्मोड़ा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कांग्रेसजनों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर वर्तमान में अल्मोड़ा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की।वन क्षेत्राधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने कहा कि विगत कुछ समय से अल्मोड़ा के पान्डेखोला, लक्ष्मेश्वर, रानीधारा, चीनाखान,मकेड़ी, फलसीमा, ढूंगाधारा आदि क्षेत्रों में लगातार गुलदार देखा जा रहा है जिससे क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।कांग्रेसजनों ने गुलदार के दिखने के सम्भावित इलाकों में अविलम्ब पिजड़ा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।इस अवसर कर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार देखे जा रहे हैं जिस कारण लोग अपने घरों से निकलने से भी डर रहे हैं और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।श्री रौतैला ने कहा कि इन गुलदारों के द्वारा कोई अप्रिय घटना करने से पहले ही विभाग को जगह जगह पिजड़े लगा कर इन गुलदारों को पकड़ लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह विषय बेहद गम्भीर है और इस विषय पर यदि समय रहते गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही वन विभाग के द्वारा नहीं की गयी तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।ज्ञापन देने वालों में श्री रौतैला के साथ जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक तथा जिला सचिव दीपांशु पान्डेय उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *