February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैक्स चोरी कर लाया जा रहा माल पकड़ा

रुद्रपुर। सूचना पर आज प्रातः वाणिज्य कर विभग की टीम ने काशीपुर बाईपास मार्ग पर गदरपुर से यहां वाहन में कर चोरी कर लाया जा रहा माल पकड़ लिया और वाहन को वाणिज्य कर चौकी में खड़ा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम गुप्त सूचना मिलने पर काशीपुर बाईपास मार्ग पर पहुंची जहां कुछ देर में गदरपुर की ओर से वाहन आता दिखा। टीम ने वाहन को रोक कर जब निरीक्षण किया तो उसमें डिटरजेंट पाउडर के बाक्स भरे हुए थे। अधिकारियों ने जब वाहन चालक से माल से संबंधित कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। चालक से पूछताछ करने के बाद जब माल स्वामी से सपर्क किया तो उसके द्वारा जो बिल दिखाया गया वाहन में उससे कई अधिक माल भरा हुआ था। अधिकारियों ने वाहन में भरे माल की गिनती शुरू कर दी है। अधिकारियाेंं का कहना है कि दिखाये गये बिल से जितना अधिक माल वाहन में भरा पाया गया उस हिसाब से कर वसूला जायेगा साथ ही व्यापारी पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *