February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अतिक्रमण पर नानकमत्ता में भी गरजी जेसीबी

नानकमत्ता। गुरुद्वारा मार्ग पर एसडीएम की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने आज अवैध कब्जा करके बनाये गये अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिये। अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में हड़कम्प मचा रहा। गौरतलब है कि नगर के गुरुद्वारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था ठीक नही होने से गुरुद्वारा मार्ग पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे स्कूल जाने बच्चों और गुरुद्वारा साहिब में आने वाले श्रद्धालुओ को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।व्यापारियों द्वारा नालियो के उपर दुकानें लगा लेने से आये दिन यातायात बाधित रहता था। नालियो के उपर पक्का निर्माण को हटाने के लिए प्रशासन पूर्व में चेतावनी भी दे चुका था। आज उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट की देऽ रेऽ में प्रशासन की टीम ने बजार मे भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। गुरुद्वारा मार्ग पर टीम ने नालियाें के ऊपर किया गया पक्का निर्माण ध्वस्त कर दिया। अभियान से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में व्यापारी नालियाें के उपर से अपना अतिक्रमण खुद हटाने लगे। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने शाम तक व्यापारियों को टीन शेट हटाने के निर्देश दिए। ऽटीमा मार्ग,सितारगज मार्ग मे भी व्यापारियों नालियो के आगे से भी अतिक्रमण हटाने को कहा। मुख्य चौराहे और गुरुद्वारा मार्ग पर दुकानों के आगे लगी ठेलियों को भी हटाया गया है। इस दौरान बाजार में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अभियान में ईओ विजय बिष्ट, थाना अध्यक्ष दौलत राम वर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू, महामंत्री कुलदीप सिंह, सोनू पतोला, नििऽल मित्तल, जगदीश जोशी, धर्म सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, बलविन्दर सिंह, मनोज गर्ग आदि व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *