Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो
रुद्रपुर। संदिग्ध हालातों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहंुची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शिवनगर निवासी 17वर्षीय सूरज पुत्र स्व.राजू सक्सेना का गुरुवार की सुबह कमरे में पंखे के कुंडे में लटका मिला। परिजनों की चीख पुकार की आवाज सुन कर पड़ोस के लोग एकत्र हो गये। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर थाना ट्रांजिट कैंप मौके पर पहंुच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक का बड़े भाई राकेश ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता था। दो तीन से वह काम नहीं गया था। आज सुबह भी ठीक ठाक था। थोड़ी देर में उसने पंखे के कुंडे में लटक कर जान दे दी। घर में कोई किसी से विवाद नहीं था। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मृतक का परिवार यूपी के जिला पीलीभीत थाना बरखेड़ा के निवासी हैं। यहां पर किराये पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *