February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आ़ढती पर हमला करने वाले छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। बगवाड़ा मण्डी में आढ़ती पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी सुनील नारंग पुत्र बिहारी लाल नारंग ने कहा था कि उसके भाई देवहोम्स निवासी शिव कुमार नारंग की बगवाड़ा मण्डी में सब्जी की आढ़त है। कुछ लोग उससे व्यवसायिक प्रतिद्वंद्धिता रखते हैं। उनका कहना था कि उक्त लोग अधिक रेट पर सब्जियां बेचने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने बीते शनिवार को आढ़त में आकर जान से मारने की नियत से छूरा और दांव से शिव कुमार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर आये तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। घायल शिव कुमार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने सतनाम सिंह, नवजोत सिंह, कुलवंत सिंह, अरविंदर सिंह, जगरूप सिंह, मंद ीप सिंह आदि के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *