February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फर्जी आईडी बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने वाले पर मुकदमा

फर्जी आईडी बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने वाले पर मुकदमा
रूद्रपुर। महिला के मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बनाकर एक शख्स अश्लील वीडियो ओर फोटो सोशल मीडिया पर डालने लगा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने महिला से पैसों की मांग भी की। मामले में महिला की तहरीर के आधार पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेन बाजार निवसी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके फोन नं0 से एक व्यक्ति ने उसके नाम की गलत आइडी बना ली और अश्लील वीडियों एवं फोटो डालने लगा। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पैसे की मांग कर रहा है । मना करने पर वीडियो और फोटो को इन्टरनेट पर डालने कि धमकी दे रहा है । पुलिस ने मामले में प्रकाश लोक कालोनी सहारनपुर निवासी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *