Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोागें ने एक युवक से दो लाख रूपये ठग लिये। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इन्द्रा कालोनी निवासी जितेन्द्र पाल सिंह पुत्र आनन्द सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कृष्णा नगर गांवरी अमीर रोड कुरूक्षेत्र हरियाणा निवसी रोहित कुमार पुत्र राजकुमार, नितिश एवं शीनू भारद्वाज ने नौकरी का झांसा देकर उससे दो लाख रूपये ठग लिये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में मेवाड़ हरियाणा निवासी इकराम पुत्र मुंशी और करनाल हरियाणा निवासी सुलिन्दर पुत्र काला राम ने रूद्रपुर के बगवाड़ा स्थित देव होम कालोनी निवासी श्रीमती संगीता सिंघल पत्नी कांति स्वरूप सिंघल से ओएलएक्स पर रेप्रिफजरेटर बेचने के नाम पर नौ हजार रूपये ठग लिये। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *