February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सतपाल महाराज के माली की संदिग्ध मौत

एक सप्ताह पूर्व कोरोना से ठीक होकर लौटा था घर
देहरादून(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के माली की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। 75 वर्षीय मृतक पहले कोरोना पाॅजिटिव आया था और दस जून को अस्पताल ठीक होकर नर्सरी में वापस लौटा था। बताया जा रहा कि माली नर्सरी में ही रहता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू ग्राम स्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की नर्सरी में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोरोना के खतरे के देखते हुए पुलिस ने शव को हाथ नहीं लगाया। एसओ अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि सुबह माली के साथियों ने सूचना दी थी कि नर्सरी में रहने वाला माली फोन नहीं उठा रहा है। ऐसे में जांच के लिए चीता पुलिस को भेजा गया। उन्होंने भी बाहर से काफी आवाज लगाई, लेकिन माली नहीं उठा। बाद में उसका शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सिक्किम का रहने वाला है। वह मोहकमपुर स्थिति ब्रह्म वाटिका नर्सरी में माली का काम करता था। पूर्व में वह कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। उपचार के बाद वह ठीक होकर 10 जून को अस्पताल से वापस लौटा था। अब उसकी संदिग्ध मौत से हड़कम्प मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *