Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धारदार हथियार से आढ़ती को किया घायल
रूद्रपुर। बगवाड़ा स्थित सब्जी मण्डी में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता के चलते कुछ लोगों ने एक आढ़ती पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल आढ़ती को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोप है कि हमलावरों ने आढ़ती के गले से छह तोला सोने की चेन भी लूट ली। मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी सुनील नारंग पुत्र बिहारी लाल नारंग ने कहा है कि उसके भाई देवहोम्स निवासी शिव कुमार नारंग की बगवाड़ा मण्डी में सब्जी की आढ़त है। कुछ लोग उससे व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता रखते हैं। आरोप है कि उक्त लोग अधिक रेट पर सब्जियां बेचने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने शनिवार को दिन दहाड़े आढ़त में आकर जान से मारने की नियत से छूरा और दांव से शिव कुमार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर आये तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। घायल शिव कुमार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोप है कि हमलावर शिव कुमार के गले से 6 तोला सोने की चेन भी लूटकर ले गये। फिलहाल पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित का कहना है कि हमलावर प्रभावशाली लोग हैं जिसके चलते पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *