February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सतपाल महाराज सहित सभी कोरोना पीड़ितो के शीघ्र स्वास्थ्य के लिये पूजा अर्चना

सतपाल महाराज सहित सभी कोरोना पीड़ितो के शीघ्र स्वास्थ्य के लिये पूजा अर्चना
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
देहरादून। कोरोना वायरस के चपेट में आए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित सभी कोरोना पीड़ितो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये समाजसेवी शेखर सिंह खड़गबंशी राजपूत एवं उनके साथियों द्वारा टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। समाजसेवी शेखर ने कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में अपनी परवाह न करते हुए पूरे उत्तराखंड की जनता के लिये आगे आये थे और आम जनता को मास्क, सैनिटाइजर्स, खाद्य सामग्री आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि महाराज जी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती है, जहां उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों द्वारा श्री सतपाल और सभी कोरोना पीड़ितो के लिये कई मन्दिरों में पूजा अर्चना कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही हैं। पूजा अर्चना कराने वालों में ललित पंत, सत्येंद्र चैहान, दिग्विजय पवार, जगदीश भट्ट, लक्ष्मण गोसाई, अंकुर, विजय पंत , रेखा यादव, सृष्टि , महेंद्र बिष्ट , गौरव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *