Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कीरतपुर गोलीकांड का मुख्य षडयंत्रकारी गिरफ्तार

कीरतपुर गोलीकांड का मुख्य षडयंत्रकारी गिरफ्तार
उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो
रुद्रपुर। कीरतपुर में गोलीकाण्ड के मामले में नामजद मुख्य षडयंत्रकारी को पुलिस ने दबोच लिया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयास कर रही है। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि 9मार्च की रात कीरतपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर हयात सिंह पर कुछ लोगो ने घेराबंदी कर हमला कर फायरिंग की थी। हमले में हयात सिंह घायल हो गये थे। इस मामले में हयात की पत्नी की ओर से आधा दर्जन हमलावरों पर मुकप्रा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि विवेचना कर रहे एसआई होशियार सिंह ने शुक्रवार की सुबह टीम के साथ घटना में शामिल मुख्य षडयंत्रकारी सिटी वन कालोनी निवासी प्रकाश चन्द्र जोशी पुत्र कांती बल्लभ जोशी को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना को अंजाम देने का कारणों का पता चला। कोतवाल के मुताबिक हयात व हमलावर प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं। हयात कम रेट में प्लाट बेच कर हमलावरों को नुकसान पहंुचा रहा था। इसी को लेकर हमलावरों ने फरार एक आरोपी के घर पर बैठ कर हयात पर हमला करने का षडयंत बनाया था। बताया कि प्रकाश चन्द्र जोशी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कार्रवाई कर रही ह। उन्होंने बताया कि दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई होशियार सिंह के अलावा दीपक कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *