Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रामनगर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक एक बैंक के एटीएम में गार्ड का काम करता था मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मानिला बिहार चोरपानी निवासी जितेश डालाकोटी उम्र 40 वर्ष पुत्र महेश चंद्र भवानीगंज स्थित स्टेट बैंक की के एटीएम में गार्ड की नौकरी करता था तथा बुधवार को ही उसने उक्त गांव में अपने नए मकान में परिवार के साथ गृह प्रवेश भी किया था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात वह कमरे में मौजूद था तथा उसकी पत्नी ज्योति व 10 साल की बेटी दीपिका व 5 साल का बेटा विनय के साथ ही उसके पिता महेश चंद्र व मां विद्या देवी घर के बरामदे में सो रहे थे जितेश की पत्नी ज्योति ने बताया कि रात करीब 12 बजे जब उसने कमरे में देखा तो उसका पति जितेश पंखे से लटका हुआ था जिसे देखकर वह चीखने चिल्लाने लगी तभी उसके बच्चे व सास-ससुर भी उठ गये और उन्होंने भी कमरे में देखा तो पुत्र को पंखे पर लटक कर देख कर यह लोग भी चैक गए तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही मामले में मृतक के पिता महेश चंद्र ने बताया कि उनका पुत्र पिछले करीब 2 महीने से खाना भी नहीं खा रहा था तथा मानसिक रूप से तनाव में भी था पूर्व में भी उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन परिजनों द्वारा पता चलने पर उसका यह प्रयास हर बार विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र शराब पीने का भी आदि था फिलहाल। उन्होंने अपने पुत्र की मृत्यु पर किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है मामले में कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *