February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के माल सहित तीन दबोचे
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
हल्द्वानी। हीरा नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। बता दें हीरानगर निवासी सुमित तिवाड़ी ने 21 मई को रिपोर्ट दर्ज कर कहा था कि अज्ञात चोरों ने केमू स्टेशन पर स्थित उसके तिवाड़ी होटल पर पानी की मोटर , टैबल फैन, दो गैस सिलेण्डर, एक सोनी कम्पनी का टीवी, लैपटाप, एक निकान कम्पनी का कैमरा चोरी कर लिया। घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा गठित पुलिस टीम ने मामले में स्लाटर हाउस बाई पास रोड पर जंगल की ओर से अमान पुत्र अतीक निवासी गफूर बस्ती , दीवान सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गफूर बस्ती , पंकज बेलवाल पुत्र त्रिलोक चन्द्र बेलवाल निवासी थाना चोरगलिया को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 411 आईपीसी के तहत अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मंगल सिंह नेगी, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल कमल पन्त, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *