Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुघ के प्रयासों से सुचारू हुई विद्युत व्यवस्था

चुघ के प्रयासों से सुचारू हुई विद्युत व्यवस्था
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। दानपुर में ट्रांसफार्मर के गिर जाने से दानपुर ग्राम में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दानपुर के प्रधान प्रतिनिधि मन्दीप वर्मा ने इसकी सूचना भाजपा नेता भारत भूषण चुघ को दी। जिस पर श्री चुघ ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी सूचना विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके तुरंत बाद एस डी ओ के साथ कई विभागीय लोंगो ने मौके पर पहुंच कर ट्रांसफार्मर का मुआयना किया एवं तत्काल कार्यवाही करते हुए ट्रांसफार्मर को सही कर पूरे दानपुर में विद्युत की आपूर्ति सुचारू रूप से चालू की गई, जिससे ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली। उक्त पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जिस तरह भारत भूषण चुघ ने त्वरित गति से कार्य करवाते हुए समस्या का समाधान कराया उससे हर बार की तरह इस बार भी क्षेत्र की जनता ने चुघ के सराहना की। इस दौरान प्रधान विजेंद्र चैधरी, पंकज ओझा, भरत मिश्र, अभय सिंह, सुरेश कुमार, संजय शुक्ला, राकेश डुडेजा, दानपुर प्रधान प्रतिनिधि मन्दीप वर्मा , राजू सिंह, जगदम्बिका सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *