Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में लाखों की स्मैक के साथ दंपत्ति सहित तीन दबोचे

काशीपुर में लाखों की स्मैक के साथ दंपत्ति सहित तीन दबोचे
काशीपुर(उद संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदरजीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए कीमत की स्मैक बरामद की। नशे के सौदागरों ने जरूरी पूछताछ के बाद उन्हें जेल रवाना कर दिया गया। कार्यवाही के बारे में पता चला है कि कटोरा ताल चैकी प्रभारी मदन सिंह बिष्ट को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग गुरुद्वारा रोड पर आनंद नर्सरी के समीप बड़ी तादात स्मेक को खपत करने की फिराक में है। इसी सूचना पर हरकत में आई पुलिस टीम में बताए स्थान पर घेराबंदी कर वहां से मोहल्ला पक्काकोट निवासी बबली पुत्र मोहम्मद जहूर खां आसमा पत्नी खुर्शीद व रहीसा पत्नी बबली को शक के आधार पर दबोचकर जामा तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से कुल 51 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में नशे के सौदागरों के तार सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के बिजनौर बरेली और मुरादाबाद से भी जुड़े होने की पुष्टि हुई। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि बरामद समय की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन लाख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *