February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

24 घंटे में सबसे ज्यादा 9304 नए मामले

24 घंटे में सबसे ज्यादा 9304 नए मामले
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या सवा दो लाख पार हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 2 लाख 16 हजार 919 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 6075 की मौत हो चुकी है। हालांकि एक लाख चार हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में अबतक सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। आज देश में 9304 नए केस आए और 260 मौतें हुईं। स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 2587, गुजरात में 1122, दिल्ली में 606, मध्य प्रदेश में 371, तमिलनाडु में 208, तेलंगाना में 99, आंध्र प्रदेश में 68, कर्नाटक में 53, उत्तर प्रदेश में 229, पंजाब में 47, पश्चिम बंगाल में 345, राजस्थान में 209, जम्मू-कश्मीर में 34, हरियाणा में 23, केरल में 11, झारखंड में 5, बिहार में 25, ओडिशा में 7, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, मेघालय में 1 मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *