February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

झोपड़ी में आग से हजारों का नुकसान

झोपड़ी में आग से हजारों का नुकसान
किच्छा(उद संवाददाता)। अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में करीब 70 हजार से अधिक कीमत का सामान तथा 5000 रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई । इधर ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार तड़के ग्राम सतुइया निवासी संतोष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई । कुछ ही देर में तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, परंतु आग ने विकराल रूप धारण कर लेने से आग काफी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी। अग्नि कांड में घर में रखा राशन,कपड़े, घरेलू सामान,बिस्तर, चारपाई , खाद्यान्न सहित 5000 की नकदी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *