February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश में 1,58,333 लोग संक्रमित

देश में 1,58,333 लोग संक्रमित
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)।देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 6566 कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई और 194 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 58 हजार से ज्यादा हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 1 लाख 58 हजार 333 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 4531 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 67,692 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1897, गुजरात में 938, मध्य प्रदेश में 313, दिल्ली में 303, तमिलनाडु में 133, तेलंगाना में 63, आंध्र प्रदेश में 58, कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 182, पंजाब में 40, पश्चिम बंगाल में 289, राजस्थान में 173, जम्मू-कश्मीर में 26, हरियाणा में 18, केरल में 7, झारखंड में 4, बिहार में 15, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, ओडिशा में 7 और मेघालय में एक मौत हुई है। भारतीय रेल 27 मई तक 3543 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर चुकी है। इस दौरान 26 दिनों में 48 लाख यात्रियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया जा चुका है। रेलवे ने बताया है कि इस दौरान यात्रियों के बीच 78 लाख भोजन के पैकेट और 1.10 करोड़ पानी की बोतलें बांटी गई हैं। 26 मई को 255 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। 3543 ट्रेनों में से अधिकतर ट्रेनों को पांच राज्यों से चलाया गया। इनमें गुजरात से 946, महाराष्ट्र से 677, पंजाब से 377, यूपी से 243 और बिहार से 215 ट्रेनों को चलाया गया। इधर जिन पांच राज्यों में ट्रेनें सबसे ज्यादा पहुंचीं, उनमें उत्तर प्रदेश में 1392, बिहार में 1123, झारखंड में 156, मध्यप्रदेश में 119 और ओडिशा में 123 ट्रेनें शामिल हैं। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के अलावा रेलवे हर दिन दिल्ली से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 12 जून से लगातार 15 जोड़े स्पेशल ट्रेन भी चला रही है, जबकि 1 जून से रेलवे 200 अतिरिक्त एसी और नाॅन एसी ट्रेनें चलाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *