February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस टीम ने चलाया सत्यापन अभियान

गदरपुर। एसएसपी उधमसिंहनगर के आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के निर्देश पर उपनिरीक्षक ललित बिष्ठ एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मीना द्वारा पुलिस टीम के साथ नगर की आवास विकास, भोला कालोनी एवं लखनऊ कालोनी में सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने घर-घर जाकर सत्यापन करते हुए 7 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कोर्ट के चालान किए गये। पुलिस टीम ने सभी मकान मालिकों से अपने घरों में रखे गए किरायेदारों का आवश्यक रूप से पुलिस में सत्यापन कराए जाने पर जोर दिया। सत्यापन अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह बिष्ट, राजेश यादव, महिला सिपाही कल्पना भारती एवं होमगार्ड दीपक शर्मा आदि पुलिसकर्मी साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *