February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
गदरपुर(उद संवाददाता)। थाना क्षेत्र के ग्राम महतोष में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महतोष निवासी एक व्यक्ति 18 वर्षीय पुत्री की गत रात्रि अचानक तबियत बिगड़ गई। युवती के परिजनों का कहना है खाना खाने के बाद उनकी पुत्री ने चक्कर आने और आँखो के सामने अंधेरा छा जाने की बात कही ओर देखते ही देखते उसके मुंह से झाग आने लगा। युवती की हालत देखकर परिजनों द्वारा उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया जिसे तुरन्त अस्पताल लाया गया।जहाँ इलाज के दौरान उनकी पुत्री की मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कुछ लोगों ने दबी जुबान में युवती की संक्रमण से मौत होने की कहानी तक बना डाली जिसको लेकर क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ता देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवी जान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया और पंचनामें के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि युवती की अचानक हुई मौत के कारणों की जांच की जा रही है। युवती के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही दिशा में जांच हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *