Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग-टूटा रिकार्ड, उत्तराखण्ड में एक दिन में कोरोना के 20 नये केस, आंकड़ा पहुंचा 173

देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में 20 नये मामले आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173 हो गयी है। एक ही दिन में 20 नये केस आने से प्रदेश में एक बार फिर हड़कम्प मच गया है। आज कोरोना के नये मामलों में 7 चम्पावत, 3 अल्मोड़ा, 2 देहरादून, 1 हरिद्वार, 2 नैनीताल, 2 पिथौरागढ़ और 3 नये मामले उत्तरकाशी जिले में सामने आए हैं। इस तरह राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। एक ही दिन में 20 मरीज एक साथ मिलने से अब तक के सारे रिकाॅर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासियों की आमद के चलते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे शासन प्रशासन भी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *