Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुघ ने पेश की मानवता की मिसाल
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। समाज सेवा के लिए समर्पित डिसेबल्ड स्पोट्र्स सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। रम्पुरा वार्ड नं-24 निवासी सौरव पुत्र रामकुमार ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर आस पड़ोस के कई लोग एकत्रित हो गए। उक्त घटना की सूचना भाजपा युवा नेता राज कोली ने तत्काल भारत भूषण चुघ को दी। राज कोली ने चुघ को बताया कि सौरव के घर की आर्थिक स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। जस पर भाजपा नेता चुघ सौरव के घर पर पहुंचे और उसके पिता राम कुमार से बातचीत कर सौरव का हाल जाना। श्री चुघ ने तत्काल सौरव को मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करा कर उसका इलाज प्रारम्भ कराया जिसके बाद अब सौरव खतरे से बाहर है। सौरव के पिता राम कुमार ने चुघ का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *