Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे। इस दौरान लाॅकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज लाॅकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया जा सकता है। इस चरण लोगों में ज्यादा छूट जाएगी। साथ ही पीएम मोदी, देश के सामने सिलसिलेवार लाॅकडाउन एग्जिट प्लान का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील भी की जाएगी। लाॅकडाउन के तीसरे चरण की मियाद 17 को पूरी हो रही है। कोरोना और लाॅकडाउन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस दौरान कई मुख्यमंत्रियों ने लाॅकडाउन आगे बढ़ाने की वकालत की थी। इस बैठक की खास बात ये थी कि इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए वत्तफ दिया गया था। सभी मुख्यमंत्रियों का बोलने का क्रम निर्धारित कर दिया गया। बैठक दो हिस्सों में आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की भूमिका की सराहना की था। उन्होंने कहा था कि हम लाॅकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं? इसमें सबकी भूमिका अहम है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जो जहां है, वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमें कुछ निर्णय बदलने भी पड़े हैं। राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। पीएम मोदी ने कहा कि दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *