February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छत पर खेल रहे बालक की करंट से मौत

रुद्रपुर। आज दोपहर मोहल्ला भदईपुरा में छत पर खेल रहे बालक की उच्च शक्ति विद्युत तार की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर परिजन छत पर पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। बताया जाता है कि जागनलाल जो दिल्ली में काम करते हैं का परिवार यहां मोहल्ला भदईपुरा में किरायेदार के रूप में रहता है। जागन की पत्नी पिंकी तीनपानी ठंडी सड़क के समीप फैक्ट्री में काम करती है। उसका इकलौता पुत्र 12वर्षीय सूरज पढ़ाई करता था। आज रविवार होने के कारण सूरज साथियों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के समीप से होकर गुजर रही 11हजार वोल्ट की विद्युत तार की चपेट में आकर सूरज करंट से झुलस गया। आसपास खेल रहे उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग वहां आ पहुंचे और उन्होंने मामले की सूचना विद्युतकर्मियों को दी। जब तक सूरज को करंट से बचाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। सूरज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *