February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश

किच्छा। लम्बित पड़े मामलो में विवेचना पूरी करने तथा अपराध की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त तथा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिए शहर के सभी मुख्य चौराहो पर पुलिस कर्मीयंो को तैनात किया जाये। उक्त वक्तव्य पुलिस क्षेत्रधिकारी हिमाशु शाह ने अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान प्रभारी कोतवाल मोहन चन्द्र पाण्डे से कहे। इससे पूर्व पुलिस कर्मियो द्वारा सीओ हिमाशु शाह को सलामी दी गयी। जिसके उपरान्त श्री शाह ने शस्त्रे, कोतवाली परिसर, रसोई घर, दस्वावेज कक्ष, मालखाने आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पर संतोष जाहिर करते हुए श्री शाह ने पुलिस कर्मचारियो के बनने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने की बात कही। इस मौके पर एसआई सतपाल सिंह, एसआई अर्जुन सिंह, एसआई भूपाल सिंह, एसआई विनीता, लक्ष्मण सिंह, मालखाना प्रभारी केशव सिंह, हेड का- राजीव चौधरी, का- देवराज, संजय धौनी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *