February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिटी क्लब का कायाकल्प करना प्राथमिकताःयमन

रुद्रपुर,20 जुलाई। कल शनिवार को रूद्रपुर सिटी क्लब के चुनाव होने हैं जिसमें शहर के युवा व्यापारी यमन बब्बर भी सदस्य पद की दौड़ में हैं। बब्बर ट्रांसपोर्ट के स्वामी युवा व्यापारी यमन बब्बर बचपनसे ही संघर्षशील रहे हैं। क्योंकि उनका परिवार शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शुमार है। युवा व्यापारी यमन का कहना है कि सिटी क्लब का कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता है। क्योंकि सिटी क्लब में अभी भी ऐसी कई वस्तुओं का अभाव है जिनके बिना क्लब की कल्पना बेमानी है। उन्होंने कहा कि यदि सिटी क्लब के सदस्य उन्हें जीत दिलाते हैं तो उनका प्रयास रहेगा कि वह सिटी क्लब को देश के अन्य क्लबों की भांति बनाने में अपना योगदान दें ताकि रूद्रपुर सिटी क्लब की भी पहचान देश के अन्य क्लबों की भांति की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *