February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिटी क्लब को मॉडल बनाना प्राथमिकताः हरीश

रूद्रपुर। सिटी क्लब के चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशी हरीश अरोरा ने कहा कि सिटी क्लब को विकास का मॉडल बनाने के मकसद से वह चुनाव मैदान में कूदे हैं। श्री अरेारा ने कहा कि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो सिटी क्लब को उन्नति के शिखर तक ले जाने के लिए सभी को साथ लेकर प्रयास करेंगे। श्री अरोरा ने कहा सिटी क्लब रूद्रपुर शहर में एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। क्लब के विकास के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए विकास परक सोच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनुभवी और सामाजिक लोग क्लब की कार्यकारिणी में रहेंगे तो निश्चित ही सिटी क्लब निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सेवा के मकसद से सिटी क्लब सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में है। उन्होंनें क्लब के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक वोट देकर सफल बनाने की अपील की है। गौरतलब है कि श्री अरोरा वर्तमान में व्यापार मण्डल के महामंत्री भी है। वे सनातन धर्म सभा सहित कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। अपने अच्छे व्यवहार और वाकपुटता से उन्होंने समाज में एक अलग पहचान कायम की है। जिसके चलते सिटी क्लब के चुनाव में उनकी दावेदारी अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *