February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। आज दोपहर प्रीत विहार काॅलोनी में भवन निर्माण कर रहा राजमिस्त्री दो मंजिल पर निर्माणाधीन भवन के पास से होकर गुजर रही उच्च शक्ति की विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल राजमिस्त्री को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला खेड़ा निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री बाबू मोहल्ला प्रीत विहार काॅलोनी में एक व्यक्ति के भवन का निर्माण कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि राजमिस्त्री बाबू जब दो मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहा था इसी दौरान वह भवन के समीप से होकर गुजर रही उच्च शक्ति की विद्युत तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर भवन स्वामी सहित आसपास कार्य कर रहे मजदूर भी तुरंत पहुंचे। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की जानकारी तुरंत एंबुलेंस को दी गई। जिसके पश्चात 108 एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से घायल बाबू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसे भर्ती किया गया है। चिकित्सकों बाबू की हालत को खतरे से बाहर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *