Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीपीयूकर्मी को टक्कर मार बाइक सवार फरार

रुद्रपुर। बिलासपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान रोके जाने पर बिना हेलमेट बाइक सवार युवक सीपीयूकर्मी को टक्कर मारकर मौके से वाहन सहित भागने में कामयाब हो गया। इस घटना में सीपीयूकर्मी के पैर में गंभीर चोटें आ गयीं जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी आ पहुंचे और उन्होंने फरार बाइक चालक की खोजबीनशुरू कर दी। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सीपीयूकर्मी सुशील कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ बिलासपुर मार्ग पर होटल वीनस के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर मार्ग की ओर से बिना हेलमेट बाइक सवार युवक आता दिखायी दिया।जब सुशील ने उसे रूकने का इशारा किया तो युवक सुशील के समीप पहुंचा और अचानक उसने सुशील को टक्कर मारते हुए बाइक तेजी से दौड़ा दी और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। इस दुर्घटना में सुशील के पैर में गंभीर चोटें आ गयीं। जानकारी मिलते ही सीपीयू के अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे और सुशील को उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनके पैर में फ्रैक्चर बताया गया। सीपीयू कर्मी का कहना है कि मोटरसाइकिल का नम्बर दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र ही फरार युवक को गिरफ्रतार कर लिया जायेगा। इधर एसएसपी डॉ- सदानन्द दाते ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कोतवाल को निर्देशित किया कि वह आरोपी बाईक चालक को तत्काल गिरफ्रतार करने के लिये कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *