February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुपचाप दिल्ली से आये 3 लोगों को किया क्वारंटीन

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चुपचाप दिल्ली से रूद्रपुर आये 3 लोगों को क्वारंटीन किया है और घर से बाहर न निकलने की उन्हे सख्त हिदायत दी गई है। बताया जाता है कि गत दिवस 3 लोग दिल्ली से रविन्द्र नगर आ पहुंचे।

इसकी जानकारी जब मौहल्लेवासियों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस कर्मियों के साथ रविन्द्र नगर स्थित उनके घर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त तीनों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया। इस दौरान उक्त तीनों और वहां रह रहे किरायेदारों को भी बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *