February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा(उद संवाददाता)। शहर में लगातार बन्दरों का आतंक बढ़ता जा रहा है,स्थिति ये है कि लगातार बन्दर कटखने होते जा रहे हैं,पहले से केवल खेतों,फसल को इन बन्दरों के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा था लेनिक अब बन्दर घरों के अन्दर तक घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं,लोगों को काट रहे हैं।बीती शाम नगर के बांसभीड़ा इलाके में बन्दर ने घर के बाहर बैठी श्रीमती राधा कांडपाल (उम्र 60 वर्ष) पत्नी मोहन चन्द्र कांन्डपाल के पर अचानक हमला कर दिया और उनके सिर और हाथ में काट कर उन्हें घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उनका उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *