Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क पर संदिग्ध अवस्था में नोट मिलने से हड़कम्प

किच्छा(उद संवाददाता)।कोरोना वायरस के बढ़ते मामलांे के बीच पालिका क्षेत्र के गैस ऐजेंसी रोड पर संदिग्ध रुप से खून लगा 50 रुपये का नोट मिलने से हड़कम्प मंच गया ।आनन फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मौके से हटा दिया। इस दौरान पुलिस ने नोट को अपने कब्जे में ले लिया।साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जानकारी के मुताबिक आज यहां गैस एजेंसी रोड पर संदिग्ध अवस्था में पचास का नोट गिरा हुआ था। बताया जा रहा है कि नोट में खून लगा हुआ था। इसकी चर्चा से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने वहां जमा हुए लोगों को मौके से हटाया और नोट को कब्जे में ले लिया। इस दौरान लोग चर्चा कर रहे थे कि नोट कोरोना संक्रमण फैलाने के इरादे से फैंका गया। पुलिस ने इन अफवाहों को झूठा बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *