August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने आवास विकास चैकी रुद्रपुर पहुँच कर सुरक्षा में जुटे सभी पुलिस कर्मियों को पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।श्री बेहड़ ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी ने जिस तरह से पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है,ऐसे में हमे काफी धैर्य से काम लेना है।प्रदेश में जिस तरह के हालात पिछले कुछ दिनों से बने हुए हैं और सुरक्षा कार्य में जिस तरह से हमारे पुलिस कर्मी जिस मुस्तेदी से साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं इसके लिए वह सभी बधाई के पात्र हैं। ऐसी गंभीर परिस्थिति में पुलिस कर्मी सब कुछ छोड़ कर हमारी सुरक्षा में लगे हैं ऐसे में हमारा भी ये दायित्व बनता है की हम सब उनका सहयोग करें। श्री बेहड़ ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना जैसी घातक बीमारी से लड़ने में पुलिसकर्मियों ने जिस तरह की दृढ़ता दिखाई है इसके लिए मैं सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देता हूं। समाज के हित में इनका ये योगदान हमेशा याद रख जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,गौरव बेहड़,अशोक चोपड़ा मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *