August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर नहीं जा पाएंगे पुलिस के जवान

देहरादून(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात एक कर अपनी डड्ढूटी पर डटे हुए हैं। अब तक डड्ढूटी कर रात को अपने घर चले जाते थे, लेकिन अब पुलिसकर्मियों का मूवमेंट रोकने की तैयारी है। इसके तहत पुलिस कर्मचारी अब घर जाने के बजाए डड्ढूटी स्थल वाले थाने की बैरक में ही रहेंगे। कोरोना के संक्रमण से प्रभावित होने का खतरा सबसे ज्यादा पुलिस कर्मियों को है, क्योंकि उनके पास बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस कर्मियों का मूवमेंट कम करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि दिनभर डड्ढूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को अब थानों की बैरक में ठहराया जाएगा। यहीं पर उनके खाने और सोने का इन्तजाम किया जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *