Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर(उद संवाददाता)। अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर रसोई घर में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन द्वारा आग से हुई क्षति का आंकलन किया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार कि तड़के करीब 2ः30 बजे ग्राम पंचायत झगड़पुरी के अंतर्गत ग्राम मजरा हसन में आनंद सिंह के घर की रसोई में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने रसोई घर में रखा Úिज, गैस सिलेंडर-चूल्हा, अनाज, बर्तन और अन्य सामान जलाकर राख कर दिया। आग लगने की जानकारी होने पर आनंद सिंह ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी ने ग्राम मजरा हसन में आग लगने की सूचना तहसीलदार भुवन चंद को दी जिनके निर्देश पर लेखपाल दीपक मेहरा ने ग्राम मजर हसन पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *