Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बाइक सवार ने युवती के गले से सोने की चेन लूट ली। आदर्श कालोनी निवासी अलका दीक्षित ने तहरीर में बताया कि गत दिवस वह बाजार से घर आ रही थी कि प्रेमाश्रम के समीप एक बाइक सवार युवक ने उसके गले से 25ग्राम की सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। इसके चलते वह गिर गयी और उसको चोट भी लग गयी। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *