Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनता कर्फ्यू को करें सहयोगःबेहड़

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड़ ने प्रदेश की जनता से अपील की कि कल 22 मार्च को जनता कफ्र्यू में सहयोग करें व अपने घरों में रहें और कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानी बरतें एवं अफवाहों से बचें। श्री बेहड़ ने कहा कि हम सब देशवासियों को कोरोना वायरस से सावधानी बरतने की जरुरत है। जिस तरह से देश में कोरोना वायरस दस्तक दे रहा है यह एक गंभीर विषय है हम सभी देशवासियों को सावधानी बरतने के लिए एक दुसरे को जागरूक करने की आवश्यकता है। श्री बेहड़ ने कहा की कोरोना वायरस का इलाज करना चिकित्सकों का काम है परन्तु उसको फैलने से रोकना हम सब की जिम्मेदारी है इसलिए कल 22 मार्च जनता कफ्र्यू में सहयोग करें और घरों में रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *