Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैम्पो से भिड़ी बुलेरो, तीन यात्री घायल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि रेलवे स्टेशन मार्ग पर साथी को छोड़कर टैम्पो में सवार होकर घर वापस लौट रहे तीन लोगों को तीव्र गति से जाती बुलेरो ने टक्कर मार दी जिससे टैम्पो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बागेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह, दीपक पुत्र दीवान सिंह व कविन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह यहां आदर्श कालोनी घासमंडी में किरायेदार के रूप में रहते हैं और सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। बताया जाता है कि गतरात्रि उक्त तीनों युवक बागेश्वर से आये दीपक के भाई खिलाफ राणा को गोरखपुर जाने वाली रेल में बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन गये थे। रेल की रवानगी के पश्चात जब उक्त तीनों टैम्पो में सवार होकर घर वापस लौटर हे थे सामने से तीव्र गति से आते बुलेरो वाहन ने टैम्पो को टक्कर मार दी जिससे राजेंद्र, दीपक व कविन्द्र को गंभीर चोटें आ गयीं जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उक्त तीनों ंघायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *