Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोदाम से 30 लाख की अवैध शराब बरामद

काशीपुर(उद संवाददाता)। आईटीआई थाना पुलिस ने बंद पड़े गोदाम से शराब का जखीरा बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत लगभग 30 लाख के करीब आंकी जा रही है। मुखबिर की सूचना आईटीआई थाना पुलिस ने पैगा चैकी क्षेत्र के ग्राम वीरपुर कटैया मैं एक बंद पड़े गोदाम में छापामारी कर हरियाणा से तस्करी कर लाई गई ब्लैक हाॅर्स व् नेवी ब्लू मार्का अंग्रेजी शराब की 557 पेटियां बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत लगभग 30 लाख के आसपास आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब तस्करों को जैसे ही कार्यवाही की भनक लगी वह मौके से फरार हो गए। इस मामले में आईटीआई थाना पुलिस को मेवला फाॅर्म निवासी एक शराब कारोबारी की सरगर्मी से तलाश है। यहां बता दें कि आईटी आई थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर छोटी बरखेड़ी बड़ी बरखेड़ी खड़कपुर देवीपुरा आदि गांवों में जहां एक ओर अवैध शराब बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जा रही है पुलिस की हीलाहवाली के कारण पिछले लंबे समय से तस्करी के शराब की भी व्यापक पैमाने पर आईटीआई थाना क्षेत्र में खपत की जा रही है। सूत्रों की माने तो आईटीआई थाना क्षेत्र से होकर निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुले सड़क छाप होटल ढाबों पर तस्करी की शराब खुलेआम बेचे जाने की सूचना है। जानकारों की माने तो उक्त थाना क्षेत्र के पैगा चैकी क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक आस्थान में भी तस्करी की शराब खपत करने वाले कारोबारियों ने पांव जमा लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *