February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सितारगंज में कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला मिलने से हड़कम्प

रूद्रपुर। देश भर में कोरोना वायरस से लोगों में दहशत है। इसके चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों में पुष्टि हुई है। इधर जनपद के सितारगंज से करीब 5 किलोमीटर दूर बिज्टी गांव कोरोना संदिग्ध महिला मिलने से हड़कंप मच गया है। यह महिला हाल ही में इटली से लौटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इटली से वापस लौटी इस महिला में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सा विभाग के सूत्रों ने कहा है महिला का परीक्षण कराया जा रहा है। बताया गया है कि इटली से आयी महिला को खांसी जुकाम की शिकायत है जिससे लोगों में हड़कम्प मचा है। स्वास्थय विभाग की टीम जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *