Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देशी पिस्तल और जिंदा कारतूस समेत एक पकड़ा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एसटीएफ की टीम ने देसी पिस्तल व जिंदा कारतूस समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ कुमायूं यूनिट की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्या यूके-06के/4252 को घेराबंदी कर रोका। कार में बिबरा फार्म बिलासपुर रामपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तल, पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसटीएफ टीम में कां. बाबू खान, गुरवंत सिंह, जय सिंह, भूपेंद्र मर्तोलिया शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *