Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कार्पियो की टक्कर से मां-बेटी की मौत

जसपुर,18 जुलाई। आज प्रातः स्कूटी पर सवार एक शिक्षामित्र महिला अपनी बेटी के साथ विद्यालय जा रही थी। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित गति से एक स्कार्पियो चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसमें शिक्षामित्र महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल अवस्था में उसकी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर  पुलिस ने वाहन चालक को मय वाहन के हिरासत में ले लिया। वाहन तराई पश्चिमी वन रेंज अधिकारी का बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक  मोहल्ला हरिरापुरा ठाकुरद्वारा निवासी 35वर्षीय निधि चौहान पत्नी विपिन चौहान अफजलगढ़ के किसी विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र तैनात थी। आज प्रातः वह अपनीपांच वर्षीय बेटी आरूषी चौहान के साथ गांव से स्कूटी पर सवार होकर अफजलगढ़ कीओर जा रही थी। जैसे ही वह नादेही रोड पर उत्तराखण्डउत्तर प्रदेश सीमा पर पहुंची तभी सामने से आ रही स्कार्पियो वाहन संख्या यूके-07एए/4043 के चालक किशन चंद पंत ने स्कूटी को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि शिक्षामित्र निधि चौहान की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी पांच वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। राहगीरों की मदद से घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो चालक किशन चंद पंत को हिरासत में ले लिया और वाहन भी जब्त कर लिया। बताया जाता है कि यह वाहन तराई पश्चिमी वन रेंज अधिकारी का है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *