Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 10 महिलाएं सम्मानित

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। जून-महिला राइजिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं व सामाजिक संस्थाओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपाध्याय ने कहा कि आज देश में बेटियां सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खेल, साहित्य, शिक्षा, राजनीति सभी क्षेत्रों में कीर्तिमान गढ़ रही हैं। हम सभी को बेटा-बेटी की मानसिकता से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है ताकि देश के विकास को नया आयाम मिल सके। जिला बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष डाॅ. रजनीश बत्रा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व बताते हुये विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों पर पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं व संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिसमें पिछले 30 बर्ष से महिला सशक्तिकरण व बाल विकास क्षेत्र में कार्य कर रही डाॅ. रजनीश बत्रा, पारले एचआर हेड अमृता कौर,भोर अध्यक्ष वीना चड्डा,भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की संयोजिका स्नेह राधू ,विमलजीत कौर,सहित महिला पंजाबी महासभा,,दिया फाउंडेशन, पूर्वांचल महिला सभा,शैल महिला सभा,उदयांश सोसायटी को प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व महिला राइजिंग अध्यक्ष चन्द्र कला राय ने फाउंडेशन के कार्यकलापों की जानकारी दी। इस मौके पर सचिव मीनू जोशी, नीलम कांडपाल,प्रिया गौतम, संचिता तिवारी, अनिता मिश्रा, दीपा राय, सुषमा मिश्रा,रुनु शर्मा,नीलू कांडपाल, शालिनी शर्मा,एकता यादव,नीतू सचदेवा, अलका अरोरा,अंशुल टंडन,श्वेता पाठक,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *