Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर बांटी मिठाई

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत द्वारा बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने की घोषणा करने पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला रविन्द्रनगर स्थित धोबीघाट पर मिष्ठान वितरित कर खुशी शजतायी और मुख्यमंत्री सहित सम्पूर्ण मंत्रिमंडल को बधाई दी। श्री अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय ऐतिहासिक कदम है। इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रें का और तेजी से विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि गैरसैंण कुमायूं एवं गढ़वाल के केंद्र में स्थित है जिससे दोनोें क्षेत्रें में विकास कार्य तेज गति से होंगे। नगर अध्यक्ष उत्तरी क्षेत्र राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राधेश शर्मा, रोशन अरोरा, नरेश उप्रेती, वीरेंद्र तिवारी, राजेश जग्गा, नंदलाल शर्मा, पीयूष विश्वास, विपुल गाइन व शंकर विश्वास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *