Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाल गुलाबी रंग डारो रे होली आयी रसिया…

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद द्वारा गंगापुर मार्ग स्थित शैल भवन में होली महोत्सव के दूसरे चरण में गत दिवस महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया जिसमें होल्यारों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ंने भरपूर आनंद उठाया। सभी होली के गीतों पर झूमती रही और उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। शैल महि ला समिति अध्यक्ष कमलेश बिष्ट, सरोज उपाध्याय, सुशीला पांडेे व नलिनी पांडे ने राधा कृष्ण व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया जिसके पश्चात महिला होल्यारों ने ढोलक व तबले की थाप पर हारमोनियम की धुन के साथ जल कैसे भरूं जमुना गहरी, लाल गुलाबी रंग डारो रे होली आयी रसिया, सजना घर आवई कौन दिना, होली खेले पशुपतिनाथ नगर नेपाला में, पहाड़ की होली रे आज हमार घर होली आई रे जैसे होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। महिला समिति अध्यक्ष कमलेश बिष्ट, महामंत्री सुनीता नेगी, उपाध्यक्ष दीपा जोशी, मीडिया प्रभारी नीलम कांडपाल ने कार्यक्रम में आयी महिलाओं व अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शैल सांस्कृति समिति अध्यक्ष भरत लाल शाह, महामंत्री दिवाकर पांडे, दिनेश भट्ट, नरेंद्र रावत, हरीश दनाई, कीर्तिनिधि शर्मा, डीके दनाई, महेश कांडपाल, सतीश लोहनी, मोहन उपाध्याय, धीरज पांडे, संजीव बुधौैरी, ईश्वर भट्ट, जीडी घिल्डियाल, उमाश्ंाकर बिष्ट, नंदंाबल्लभ पाठक, दान सिंह मेहरा, कैलाश भाकुनी, लीलाम्बर जोशी, नंदन सिंह भंडारी, सोनी कोली, कमला शर्मा, हेमा तिवारी, तुलसी बिष्ट, पुष्पा तिवारी, लता कांडपाल, हेमा पंत, गोबिंदी उपाध्याय, चंचल चैसाली, रजनी, सरिता उपाध्याय, भ्ज्ञावना बलौदी, अंजू कापड़ी, कमला भट्ट, हेमा शर्मा ममता शर्मा, तनुजा भट्ट, नीमा पाठक, शशि डोबरियाल, लीला सती, रश्मि पाठक, रेखा जोशी, सुनीता पांडे,किरन जोशी, सुशीला पांडे, लीला दनाई, शालिनी बोरा, कमला बिष्ट व रोशनी रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *