Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान रेलवे क्रासिंग के समीप ईदगाह रोड रामनगर निवासी बबलू सिंह पुत्र संतोख सिंह और सल्ट अल्मोड़ा निवासी प्रेमनंदन पुत्र नंदन सिंह को धर दबोचा।उनके कब्जे से 135 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, सिरिंज आदि भी बरामद की गयी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *